फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   After Anna Gavansh and Nilgai in Hamipur, now deer became a problem for farmers

हमीपुर में अन्ना गोवंश व नीलगाय के बाद अब हिरण किसानों के लिए मुसीबत बनी

Thu, 08 Oct 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
After Anna Gavansh and Nilgai in Hamipur, now deer became a problem for farmers
मौदहा के कम्हरिया गांव के पास बंधे में फसल चरता हिरण का झुंड। - फोटो : HAMIRPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मौदहा (हमीरपुर)। कोरोना की मार झेल रहे अन्नदाता अब नई मुसीबत का सामना कर रहे हैं। आमतौर से अन्ना मवेशी किसानों की सबसे बड़ी समस्या है। इधर फसल बचाने के लिए नई समस्या पैदा हो गई। क्षेत्र में हिरणों के झुंड फसल चट करने लगे हैं। ऐसे में किसान रबी की फसल बोने से कतरा रहे हैं।
विकासखंड के ग्राम कम्हरिया, सायर और मसगवां के बीच हजारों एकड़ में सिंचाई विभाग का बंधा है। जिसमें खासकर इन तीन गांवों के किसानों की खेती है। बारिश में यह बंधा सागर का रूप धारण कर लेता है और सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में इसके फाटक खोल कर पानी निकाला जाता है। इसलिए हजारों एकड़ के इस बंधे में एक फसल ही पैदा होती है। जिससे क्षेत्र के किसानों की जीविका चलती है। लेकिन अगर यह फसल भी खराब हो जाए तो किसानों की जीविका प्रभावित होना स्वाभाविक है। इसके अलावा आसपास के गांवों में खड़ी खरीफ की फसलों बचाने के लिए किसान अन्ना पशुओं के साथ नीलगायों से जूझ रहे हैं। जिसके कारण इस क्षेत्र के किसानों को रात दिन खेतों की रखवाली करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अब इस क्षेत्र के किसानों के लिए कहर बनकर संरक्षित पशु हिरण सामने आ गए हैं। जंगल से भटककर इस सपाट भूमि बंधा में सैकड़ों की तादाद में हिरणों के झुंड ने किसानों की समस्या बढ़ा दी हैं। जिसके चलते किसान अब अपनी फसल बोने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

जरा सी चूक हुई तो फसल चौपट
कम्हरिया निवासी गुलाम अहमद उर्फ बिल्लू ने कहा कि बंधा के अंदर उनकी जमीन है। साथ ही कुछ इससे हटकर है। बताया कि हिरणों का झुंड फसलों को चट कर जाता है। ऐसे में रात दिन रखवाली करते हैं, लेकिन जरा सी चूक हुई तो फसल चौपट हो जाती है। इसलिए इस साल तो फसल बचाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उगते ही फसलों को चट करने लगी हिरन
शहाबुद्दीन महतों ने कहा कि वह बड़े स्तर पर सैकड़ों बीघे में खेती करते है। कहा कि जरा सी चूक से जंगली हिरन फसलें बर्बाद कर देते हैं। इसलिए दिन रात खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। कहा कि इस बंधी के अंदर बुवाई शुरू है। फसल के जमाव लेने से पहले ही हिरणों ने वितरण शुरू कर दिया है।

खेती करना बड़ी समस्या बनी
सायर निवासी किसान नीरज शर्मा ने कहा कि खेती करना अब बहुत बड़ी समस्या है। पहले तो खाद बीज की समस्या से जूझना पड़ता है। जैसे तैसे इस समस्या को हल किया तो अन्ना पशुओं के साथ अब हिरण सबसे बड़ी समस्या बने हैं। कहा कि खदेड़ने में कोई हिरण गिरकर घायल हो गया तो प्रशासन का डर है। क्योंकि हिरण संरक्षित प्रजाति का पशु है। इसलिए यह बड़ी समस्या बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed