फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Adverse entry two presiding officers, pay withheld

दो पीठासीन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन रोका

Sun, 22 Jan 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 22 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry two presiding officers, pay withheld
कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी राजीव रौतेला। - फोटो : अमर उजाला
विधान परिषद निर्वाचन की समीक्षा बैठक में पीठासीन अधिकारी बने दो अवर अभियंता अनुपस्थित रहे। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी (जिलाधिकारी) ने नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों का वेतन रोकने के साथ उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। वहीं निर्वाचन आयोग को भी इन अभियंताओं के रवैए से अवगत
विज्ञापन


कराने का निर्देश जारी किया है।कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विधान परिषद निर्वाचन की बैठक में लघु सिंचाई विभाग के जेई नीरज कुमार विश्वकर्मा व सुभाषचंद्र मौर्य को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। रविवार को हुई बैठक मेेंइनके अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने
विज्ञापन


दोनों का वेतन रोक कर प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही अनुपस्थित अभियंताओं की सूचना निर्वाचन आयोग को भेजने के  निर्देश दिए हैं। बैठक में स्पष्ट किया कि  निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों से कहा कि वह निर्वाचन कार्य के लिए टीम बनाकर कार्य करेंगे। कहा कि 23
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। बैठक में एडीएम राजेश कुमार प्रजापति, ज्वाइंट मजिस्ट्रेेट जोगेंद्र सिंह, एसडीएम रामभवन तिवारी, पीडी सुरेशचंद्र केशवानी, उपायुक्त महेंद्र देव, सभी पीठासीन अधिकारी आदि मौजूद रहे।

विधान परिषद निर्वाचन की तैयारी को दिए निर्देश
 बैठक में जिलाधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि तीन फरवरी को विधान परिषद का निर्वाचन होना है। इसके चलते सभी कर्मी दो फरवरी को इसी सभाकक्ष में उपस्थित होकर मतपत्र पेटी व प्रपत्र लेकर यहीं से रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी


आपस में मिलकर अपनी घड़ी का मिलान जरूर कर लें। कहा कि मतदान केंद्र पर कोई भी मतदाता पेय पदार्थ व अन्य तरल पदार्थ लेकर नहीं जाएगा। साथ ही किसी बाहरी व्यक्ति का किसी भी प्रकार से आदर सत्कार न किए जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed