फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Administration raids 26 seed shops; five issued notices

Hamirpur News: 26 बीज दुकानों में पर प्रशासन का छापा, पांच को नोटिस

Tue, 27 Oct 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Administration raids 26 seed shops; five issued notices
फोटो 27 एचएएमपी 25- सुमेरपुर में बीज की दुकान में नमूना लेते नायब तहसीलदार। संवाद
हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार के निर्देशन पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले की चारों तहसीलों में करीब 26 बीज प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दाैरान 32 बीजों के नमूने एकत्र किए। अभियान के दौरान अनियमितताएं मिलने पर पांच विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

मौदहा तहसील में नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश के साथ जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर ने छह बीज प्रतिष्ठानों की जांच कर 16 नमूने लिए। मैसर्स पवन बीज भंडार बंद मिला जबकि मैसर्स साईं बीज भंडार में अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं पाया गया। दोनों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए। सरीला तहसील में तहसीलदार रविंद्र पाल के साथ उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, राठ डिम्पल केन ने पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यहां दो विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

हमीरपुर तहसील में नायब तहसीलदार रमेश चंद्र नामदेव के साथ अपर जिला कृषि अधिकारी रवि पाल ने सात प्रतिष्ठानों की जांच कर 16 नमूने लिए और एक विक्रेता को नोटिस दिया। राठ में तहसीलदार के साथ कृषि विभाग के कोमल सिंह यादव ने आठ बीज प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को प्रत्येक बिक्री पर कैश मेमो जारी करने और स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर ने बताया कि जिले में सभी प्रकार के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। बीज की कोई कमी नहीं है। किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed