फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ADG reached Hamirpur late in the evening, checked the security of festivals

Hamirpur News: देर शाम हमीरपुर पहुंचे एडीजी, त्योहारों की सुरक्षा परखी

Tue, 13 Oct 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
ADG reached Hamirpur late in the evening, checked the security of festivals
हमीरपुर। प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण मंगलवार देर शाम हमीरपुर पहुंचे। उन्होंने चौरा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद सदर कोतवाली का निरीक्षण कर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


एडीजी ने चौरा देवी मंदिर में पुलिस प्रबंध और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था देखी। सदर कोतवाली में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत कर महिला हेल्प डेस्क को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पुलिस भर्ती के नए रिक्रूट्स से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। एडीजी ज्योति नारायण ने बताया कि नवरात्र से लेकर अगले महीने तक त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर गश्त करेंगे और थानों का भ्रमण कर पुलिसकर्मियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed