{"_id":"65fb248d84ddb4f0c7045706","slug":"adg-held-review-meeting-regarding-lok-sabha-elections-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-109313-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: लोकसभा चुनाव को लेकर एडीजी ने की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: लोकसभा चुनाव को लेकर एडीजी ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन
हमीरपुर। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रयागराज जोन भानु भास्कर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उन्होंने निर्वाचन के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर पीपीटी के माध्यम से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही अवैध शराब बनाने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई के साथ प्रतिदिन उनकी थाने में पेशी कराने को कहा।
एडीजी प्रयागराज ने डीआईजी बांदा अजय कुमार सिंह, डीएम राहुल पांडेय व एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा की मौजूदगी में उपस्थिति में समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारी व एसपी से मतदान, मतगणना कार्मिकों, सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति के साथ अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के लिए एआरटीओ प्रवर्तन को निर्देशित किया कि वाहनों का आकलन करते हुए आवश्यकता के अनुसार निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक मतदेय स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती रहे।
जिले के सभी मुख्य स्थानों पर बैरियर पर लगाने वाले जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ट्रेनिंग कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस पर एफआईआर व एनसीआर लिखी गई है। जीडीएमडी कराकर उस व्यक्ति को गुंडाएक्ट में अंदर करें। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक करें। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग शराब के मामले में संज्ञान लेता है। इस पर विशेष फोकस दें।
विज्ञापन
सीमावर्ती थानों के संबंध में कहा कि बैरियर पर तैनात सिपाही की भी ब्रीफिंग करें और बैरियर क्रिस क्रॉस में ही लगे। कहा कि जो गाड़ियां जाती हैं उनकी डिग्गी को चेक करें कि कोई मादक पदार्थ, पैसा न सप्लाई हो सके। उन्होंने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया की बॉर्डर व बूथ का अलग-अलग असेसमेंट करें कि कितनी फोर्स की आवश्यकता होगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
पार्टियों द्वारा पैसा बांटने का समय जब प्रचार बंद हो जाता है तभी होता है। इस पर ध्यान दें। कहा कि चुनाव शांति व सुचिता पूर्ण होना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीआईजी ने भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि धारा 107/16 किसी के कहने पर न लगाएं, सत्यापन करने के बाद ही लगाया जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय शंकर तिवारी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नागेंद्रनाथ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा समेत सभी एसडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।