फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   action

दस नलकूप बंद होने पर तीन अफसरों का वेतन रोका

Sat, 07 May 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
action
सरीला में संपूर्ण समाधान दिवस में लाभार्थी को प्रमाण पत्र देते डीएम डा.चंद्रभूषण व एसपी केके दीक? - फोटो : HAMIRPUR
सरीला(हमीरपुर)। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 10 नलकूप काफी दिनों से बंद होने की शिकायत पर तीन अफसरों का वेतन रोका गया है। 60 शिकायतों में 11 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी से नलकूप बंद होने की शिकायत की गई। जानकारी पर पता चला कि छह नलकूप यांत्रिक व चार नलकूप विद्युत दोष की वजह से बंद हैं। इस पर डीएम ने अधिशासी नलकूप, अधिशासी अभियंता विद्युत व उपखंड अधिकारी विद्युत का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बिजली व पानी की व्यवस्था चुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। समाधान दिवस में जरिया की प्रधान रागनी ने लकड़ी चिराई मशीन कारखाना पर गांव के स्वामीदीन यादव पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। वीरा गांव के शत्रुघ्न ने मौजा खजरी की रामजानकी मंदिर की जमीन से अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास शहरी, कृषक दुर्घटना, देवी आपदा के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे। कोविड-19 हेल्प डेस्क पर 73 कोविड टेस्ट भी किए गए। इस मौके पर एसपी कमलेश दीक्षित, प्रभारी सीडीओ विकाश मिश्रा, परियोजना निदेशक साधना दीक्षित, एसडीएम खालिद अंजुम, सीओ अखिलेश राजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील के पास बने मेहर तालाब के सुंदरीकरण के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने पौधे लगाकर इसकी शुरूआत की। एसडीएम खालिद अंजुम ने बताया कि इस तालाब का बेहतर तरीके से सुंदरीकरण कराया जाना है। जिसकी जिलाधिकारी ने पौध लगाकर शुरूआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड सुमेरपुर के पत्योरा गांव निवासी आत्मानंद ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई। कहा कि उसने वर्ष 2018 में निजी नलकूप के लिए विद्युत कनेक्शन का आवेदन किया। इसका लोड भी स्वीकृत हो चुका है। छूट पर कनेक्शन दिए जाने के लिए सूची में नाम भी आ चुका है। अधिशासी अभियंता कह रहे हैं कि छूट पर कनेक्शन नहीं मिलेगा। पूरा पैसा जमा करना होगा। तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम नागेंद्रनाथ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें आईं 43 शिकायतों में चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। मौदहा संवाद के अनुसार तहसील में आयोजित समाधान दिवस में कुल 61 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। राठ संवाद के मुताबिक तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम पवन प्रकाश पाठक की अध्यक्षता में हुआ। 72 शिकायतों में से छह का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed