फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   action

बैठक से गायब कर्मियों के वेतन काटने के दिए निर्देश

Sun, 31 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
action
भरुआसुमेरपुर। ब्लॉक सभागार में शनिवार को मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रभारी डीसी मनरेगा कमलेश कुमार ने आवास पूर्ण कराने के साथ प्रत्येक गांव में खेत तालाब व सोकपिट बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में खंड विकास अधिकारी को बैठक में अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मौजूदा समय में ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मनरेगा योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कच्चे व पक्के कार्य कराए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यों की समीक्षा के लिए शनिवार को प्रभारी डीसी मनरेगा कमलेश कुमार ने सचिवों, रोजगार सेवकों व तकनीकी सहायकों की बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में लक्ष्य के मुताबिक खेत तालाब व सोक पिट बनवाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए कहा। परियोजना निदेशक साधना दीक्षित ने अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा कराने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए। इस दौरान बीडीओ दिव्या त्रिपाठी, एपीओ मनरेगा विकास सहित सचिव, रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed