{"_id":"b1959548a18ae1a176c341e905b8fd42","slug":"acid-threw-on-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर तेजाब फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर तेजाब फेंका
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 16 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम जनता के लिए लगाए गए तमाम सरकारी हैंडपंप दबंगों
विज्ञापन
के कब्जे में हैं। कई स्थानों पर लगे हैंडपंपों को घेर कर मकानों के अंदर
कर लिया गया है। वहीं कई हैंडपंपों पर लोग पहरा लगाए रहते हैं। ऐसी ही एक
घटना में पानी पीने गए युवक को पड़ोसी ने भगाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन
जब वह नहीं माना तो उसके तेजाब फेंक दिया। गंभीर रूप से जले युवक को सदर
अस्पताल लाया गया है। ललपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ललपुरा थानाक्षेत्र के नदेहरा गांव निवासी रामकृपाल कुशवाहा उर्फ पहलवान ने बताया कि उसका मानसिक रूप से अस्वस्थ 20 वर्षीय पुत्र बृजेश सोमवार की शाम गांव के ही गुरुचरन प्रजापति के दरवाजे लगे हैंडपंप पर पानी पीने गया।
जैसे ही उसने हत्था चलाया तो हैंडपंप की आवाज सुन आरोपी गुरुचरन आ गया और पानी पीने से मना करने लगा। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने से पुत्र ने आरोपी की बात को अनसुना कर दिया और हैंडपंप से पानी पीने लगा।
बात अनसुनी करने से नाराज पड़ोसी ने बात न मानने से खफा होकर उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिस पर युवक गर्दन से लेकर कमर तक झुलस गया। तेजाब की कुछ छींटे युवक के चेहरे पर भी पड़ी हैं।
गंभीर रुप से घायल युवक को लेकर उसके परिजन ग्रामीणों के साथ जिला अस्पताल लाए। थानाध्यक्ष शिवमिलन से बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।