फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Accusation of misappropriating funds by creating forged documents in the name of a deceased woman

Hamirpur News: मृत महिला के नाम पर फर्जी दस्तावेज बना रकम हड़पने का आरोप

Tue, 27 Oct 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accusation of misappropriating funds by creating forged documents in the name of a deceased woman
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। हिंदुस्तान यूनिलीवर के दिवंगत कर्मचारी की पत्नी के नाम पर कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैंक खातों से धनराशि निकालने और अन्य संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। मृत कर्मचारी के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने उसकी सौतेली मां शकुंतला देवी उर्फ सुषमा देवी तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के धूमनगंज थानाक्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी शिवसागर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पिता सत्य प्रकाश सिंह हिंदुस्तान यूनिलीवर में नौकरी करते थे। उसकी मां गणेश रानी का निधन वर्ष 1990 में हुआ था। वर्ष 1995 में उसके पिता ने उसकी मौसी शकुंतला देवी उर्फ सुषमा देवी से शादी कर ली थी। पिता की मृत्यु 10 दिसंबर 2020 को हो गई थी।
विज्ञापन

शिवसागर का आरोप है कि उसकी मां गणेश रानी का नाम पिता के अभिलेखों में पत्नी के रूप में दर्ज था। पिता की मृत्यु के बाद शकुंतला देवी उर्फ सुषमा देवी ने कथित रूप से उसकी मृत मां के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए और पिता के बैंक खातों में जमा धनराशि सहित अन्य संपत्ति हड़प ली। उसने खुद को पिता के अभिलेखों में वैध पुत्र के रूप में दर्ज होने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मृगांक शेखर पाठक के निर्देश पर पुलिस ने जांच के बाद शकुंतला देवी उर्फ सुषमा देवी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष पवन पटेल का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed