फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Accident on the highway , six killed

हाइवे पर हादसे, छह की मौत

Thu, 17 Sep 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 17 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Accident on the highway , six killed

कानपुर- सागर हाइवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए

विज्ञापन
हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बुधवार देर रात चंदौखी के पास हुई। अज्ञात डंपर की चपेट में आने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग कानपुर के रहने वाले थे।

दूसरी घटना भरुआ सुमेरपुर में हुई। इसमें हाइवे किनारे खड़े युवक को टैंकर ने रौंद दिया। इस दौरान भागने के चक्कर में चालक अपने ही टैंकर की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई।

कानपुर नगर के कर्नलगंज मोहल्ला निवासी महमूद जावेद (22) अपने पड़ोसी मोहम्मद मुकीम (24), नफीस (24) और याकूब (24) के साथ बुधवार शाम कार से मौदहा बकरा खरीदने जाने की बात कह कर निकले। वे रात करीब 12 बजे हाइवे पर सदर कोतवाली के चंदौखी मोड़  पर पहुंचे थे कि किसी डंपर ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में मिले मोबाइल के आधार पर मृतकों के  परिजनों को सूचना दी। मृतक मोहम्मद मुकीम के पिता मोहम्मद मुबीन ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसी तरह बुधवार रात सुमेरपुर कस्बे में चल रहे तीजा मेला देखने निकले पंचमठी निवासी रिंकू (22) पुत्र राजकिशोर को को टैंकर ने रौंद दिया।

रिंकू मौत के बाद टैंकर चालक जनपद जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मनवल गांव निवासी टैंकर चालक सुशील यादव (30) पुत्र जयराम चलता टैंकर छोड़कर भागने लगा। तभी वह अपने ही टैंकर की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उठाना चाहा तो रिंकू के परिजनों व स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाइवे जाम कर दिया। थनाध्यक्ष जेपी यादव ने समझाने की कोशिश की तो लोगों का आक्रेश बढ़ गया।

इस पर एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल व एएसपी बृजेश कुमार मिश्र भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने समझा- बुढाकर रास्ता खुलवाया। एएसपी ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed