{"_id":"614f63898ebc3e099d718894","slug":"accident-dead-hamirpur-hamirpur-news-knp6542849146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। कस्बे से मौदहा की ओर बिना हेलमेट लगाए जा रहे स्कूटी सवार युवक को महोबा की तरफ से आ रहे कंटेनर ने तपोभूमि चौराहे पर टक्कर मारहते हुए रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
कुरारा थानाक्षेत्र के पतारा गांव निवासी संदीप (28) किसी काम से मौदहा जा रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे वह जैसे ही तपोभूमि चौराहे पर पहुंचे। तभी महोबा की ओर से आ रहा कंटेनर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुई इस घटना से हाईवे पर भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष वीपी सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
साथ ही हाईवे पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया। उधर चालक कंटेनर को खड़ाकर भाग निकला। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर फैक्टरी एरिया चौकी पर खड़ा कराया है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने युवक की जेब से मिले मोबाइल व आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी। युवक ने हेलमेट को स्कूटी में टांग रखा था। अगर हेलमेट लगाए होता तो शायद जान बच सकती थी।