फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   accident,bus,hamirpur

बस की स्टीयरिंग फेल होने से यात्रियों में हड़कंप

Sat, 31 Jul 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
accident,bus,hamirpur
शहर के रानी लक्ष्मीबाई पार्क के पास खड़ी रोडवेज बस, इनसेट में बस का गिरा पड़ा स्टेयरिंग राड। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शहर से बांदा-कर्वी जा रही रोडवेज बस में शनिवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। बस की स्टीयरिंग फेल होने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने किसी तरह बस को रोक लिया। इसके बाद चालक व परिचालक से विवाद कर करीब 30 यात्री दूसरे साधनों से निकल गए।
विज्ञापन

शहर डिपो से कर्वी के लिए निकली बस महज एक किमी चली थी, तभी उसकी स्टीयरिंग फेल हो गई। चालक ने स्टीयरिंग फेल होने की बात कही तो सवारियों हड़कंप मच गया। चालक ने किसी तरह बस को रोका। परिचालक जितेंद्र ने अधिकारियों को जानकारी दी। बस में सवार यात्रियों ने चालक व परिचालक को खरीखोटी सुनाई और अन्य वाहन से चले गए।
विज्ञापन

यात्रियों ने आरोप लगाया निगम बसों के मामले में लापरवाही बरत रहा है। चालक मुकेश ने बताया कई बार शिकायत के बाद भी वर्कशॉप में मरम्मत नहीं की जाती है। एआरएम अकील अहमद ने बताया परिसर में पांच गाड़ी छोड़ सभी कंडम स्थिति में हैं। इसके बाद भी मरम्मत कर संचालन किया जा रहा है। कहा वर्कशॉप के काम कर रहे मिस्त्री संविदा पर हैं। बसों का सामान डिपो में उपलब्ध नहीं है। इस पर चालक की बताई गई कमी को ठीक कर ही बस को वर्कशॉप से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed