{"_id":"618fff57f5cd4d0edd007ee8","slug":"accidant-hamirpur-news-knp663798319","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित डंपर होटल में घुसा, गाय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित डंपर होटल में घुसा, गाय की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। नेहा चौराहे के पास शनिवार को तड़के हाईवे पर बने स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर नर्सिंग होम के बाहर बने होटल में विद्युत पोल तोड़ते हुए जा घुसा। होटल में रखा सामान नष्ट होने के साथ बाहर बंधी गाय की मौत हो गई। बछिया गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। नर्सिंग होम का भी कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। पीड़ितों ने डंपर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
शनिवार को तड़के लगभग चार बजे बिना नंबर का एक डंपर कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। नेहा चौराहे के पास हाईवे पर बने स्पीड ब्रेकर पर डंपर अनियंत्रित हो गया और नेहा नर्सिंग होम के बाहर सूर्यभान गुप्ता के होटल में जा घुसा। हादसे में हाईटेंशन लाइन का डबल पोल टूटने ट्रांसफार्मर नीचे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। होटल के बाहर बंधी गाय की मौत हो गई व बछिया घायल हो गई।
होटल मालिक ने कहा उसका करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। उधर नर्सिंग होम के फार्मासिस्ट डॉ.नरेश शर्मा ने बताया कि पचास हजार की संपत्ति नष्ट हुई है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के जेई रविंद्र कुमार साहू ने बताया कि ट्रांसफार्मर गिरने से लगभग आठ लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि रात तक कस्बे की आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं, पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक एवं मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।