{"_id":"6101987b8ebc3e5878411eb6","slug":"accidant-hamirpur-news-knp642976414","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित लोडर सड़क किनारे पलटा, एक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित लोडर सड़क किनारे पलटा, एक की दबकर मौत
विज्ञापन
मौदहा। सिजवाही गांव के पास बुधवार को भैंस लादकर जा रही लोडर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कस्बा स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव टिकरी निवासी चालक राजबहादुर (30) गांव सिजवाही से लोडर में भैंस लादकर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के गांव गुढ़ा गौरिहार जा रहा था। सिजवाही गांव के पास अचानक लोडर असंतुलित होकर पलट गया।
इस दुर्घटना में गुढ़ा गौरिहार निवासी कमलू (30) की लोडर में दबकर मौत हो गई। लोडर चालक राजबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक गांव में रहकर खेती किसानी और मजदूरी करने का काम करता था।