{"_id":"5ef4d4ac8ebc3e43171de10b","slug":"accidant-hamirpur-news-knp5675688186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मजदूर को ट्रक ने कुचला, घटना देख पत्नी हुई बदहवास, चित्रकूट से लौटे थे दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर मजदूर को ट्रक ने कुचला, घटना देख पत्नी हुई बदहवास, चित्रकूट से लौटे थे दंपति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। कानपुर सागर हाईवे पर गुरुवार रात करीब आठ बजे पैदल सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से गिरे मजदूर को गिट्टी भरे ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। इस घटना को देख पत्नी बदहवास हो गई। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया है, जबकि चालक मौके से भाग निकले।
बिवांर के सायर गांव निवासी मंशाराम (30) पुत्र रामप्रकाश बुधवार को अपनी पत्नी शकुंतला को लेकर चित्रकूट के जानकीकुंड नेत्र अस्पताल गया था। वहां पत्नी की आंखों का इलाज कराने के बाद गुरुवार को दोनों बस से लौटे। कानपुर सागर हाईवे पर दंपति सायर जाने वाली सड़क पर जाने के लिए पैदल रोड पार करने लगे।
तभी एक बाइक सवार ने मंशाराम को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह सड़क पर गिर गया। इसी बीच तेज रफ्तार गिट्टी लदा वहां से निकला और उसे कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पीछे चल रही पत्नी शकुंतला पति की मौत से बदहवास हो गई है। घटना के बाद बाइक छोड़कर युवक भाग निकला।
विज्ञापन
ट्रक चालक भी वाहन हाईवे पर खड़ा कर मौके से भाग गया। चौराहे पर मौजूद पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया। घटना की सूचना पर मंशाराम के माता-पिता पहुंचे। पिता रामप्रकाश ने बताया मंशाराम उनका इकलौता पुत्र था। उसके घर का तो चिराग ही बुझ गया।