फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   accidant

आटो की टक्कर से वृद्धा की मौत, बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहा दामाद भी चुटहिल

Sun, 14 Jun 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
accidant
मोर्चरी हाउस में गमगीन बैठे मृतका के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। भौली रोड स्थित रघवा मोड़ के पास आटो से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहा वृद्धा का दामाद चुटहिल हो गया। घायल वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कुरारा के शंकरपुर गांव के मजरा लल्ली डेरा निवासी जयसिंह ने बताया कीरतपुर गांव निवासी सरोज (60) पत्नी शिवराम की पुत्री आशा उसे ब्याही है। उसकी सास सरोज शनिवार को लल्ली डेरा स्थित उसके घर आईं थीं। रविवार सुबह करीब दस बजे सास को वह बाइक से छोड़ने उनके गांव कीरतपुर जा रहा था। तभी भौली रोड स्थित रघवा मोड़ के पास उनकी बाइक में आटो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिसमें सास गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसे मामूली चोट आई। बताया घायल सास को जिला अस्पताल ले जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। बताया उसके ससुर दिव्यांग हैं। सास मजदूरी कर भरण पोषण करती थी। बताया सास ने दो बेटियों की शादी कर दी है, जबकि एक करनी थी। एक पुत्र दीपक है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में आटो सवार घायल
हमीरपुर। बिवांर में सायर गांव के पास मार्ग दुर्घटना में जिला बांदा के जसपुरा गांव निवासी श्यामबाबू घायल हो गए। उन्हें बिवांर पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। श्यामबाबू आटो में पैर लटकाकर मौदहा की ओर जा रहे थे। वहीं एक बाइक सवार बिवांर निवासी आदित्य मौदहा से आ रहा था। सायर गांव के पास बाइक सवार ने आटो में सवार श्यामबाबू के पैर में टक्कर मार दी। जिससे श्याम बाबू का पैर फैक्चर हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed