{"_id":"5ec6a20d8ebc3e90743f38b6","slug":"accidant-hamirpur-news-knp5613133191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में फैक्टरी सुपरवाइजर की मौत, रिमझिम फैक्टरी से बाइक से घर जाते समय ट्रक की चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में फैक्टरी सुपरवाइजर की मौत, रिमझिम फैक्टरी से बाइक से घर जाते समय ट्रक की चपेट में आए
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मृतक जीतेंद्र सिंह के परिजनों से जानकारी लेते कोतवाल एसपी पटेल।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौथिया (हमीरपुर)। बाइक से साथी के साथ फैक्टरी जा रहे सुपरवाइजर को राठ मार्ग पर कीरतपुर गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद साथी युवक भाग निकला, जबकि राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से घायल सुपरवाइजर को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ललपुरा के कुम्हऊपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह (40) पुत्र प्रताप सिंह सुमेरपुर स्थित रिमझिम फैक्टरी में सुपरवाइजर थे। गुरुवार को वह ड्यूटी कर किसी काम से मुख्यालय आए थे। ड्यूटी के बाद अपने साथी के साथ गांव जाने के लिए निकला था। शाम करीब चार बजे राठ मार्ग पर कीरतपुर गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे बाइक में बैठा उसका साथी उछलकर दूर जा गिरा, जबकि वह बाइक सहित ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने एंबुलेंस 108 की मदद से घायल जितेंद्र को सदर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई सत्येंद्र सिंह ने बताया उसकी दो पुत्री पूजा (16) व दिव्या (8) है। बताया वह लोग चार भाई हैं। मृतक दूसरे नंबर का भाई था। बताया उसके साथ बाइक पर कौन आ रहा था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

मृतक जीतेंद्र सिंह की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR