फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   accidant

मछली का शिकार करने गया युवक नदी में डूबा, ग्रामीणों के सहयोग से तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 20 May 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
accidant
राठ के बंगरा में धसान नदी में युवक की तलाश करते ग्रामीण - फोटो : HAMIRPUR
राठ। चिकासी थानाक्षेत्र के बंगरा गांव से गुजरी धसान नदी में मछली का शिकार करने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात 11 बजे बंगरा गांव निवासी राजेश (30) पुत्र मुन्ना सिंह अपने चचेरे भाई राघवेंद्र पुत्र खूबचंद व छह अन्य युवकों के साथ गांव के बाहर से गुजरी धसान नदी में मछली का शिकार करने गया था। राघवेंद्र ने बताया वह दो युवकों के साथ नदी के किनारे खड़ी बाइकों की रखवाली कर रहा था, जबकि राजेश अपने चार साथियों सहित नदी में उतरकर मछली का शिकार करने लगा।
विज्ञापन

बताया एक बड़ी मछली का पीछा करते हुए राजेश पानी की गहराई में डूबने लगा। यह देख साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की गहराई अधिक होने के कारण खुद की जान बचाकर लौट आए। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर चिकासी व झांसी के ककरबई थाना पुलिस ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ चिकासी आरके पटेल ने बताया युवक के साथ नदी में मौजूद अन्य युवक लापता हैं। जिससे डूबने वाले स्थान की सही जानकारी नहीं हो पा रही है। बताया घटनास्थल ककरबई थानाक्षेत्र में आता है। युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed