{"_id":"5970ded44f1c1bed708b45ee","slug":"a-woman-angry-with-her-husband-is-set-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से नाराज महिला ने आग लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से नाराज महिला ने आग लगाकर दी जान
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदेश जाने को लेकर पति से विवाद पर महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
चिकासी थाना क्षेत्र के ग्राम बैंदा निवासी बबलू अहिरवार ने बताया कि वह गुजरात में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। कुछ दिन पहले वह गांव आया था। दोबारा काम पर लौटने की तैयारी की तो पत्नी राजकुमारी (22) भी साथ जाने की जिद करने लगी। कम कमाई का हवाला देकर उसने साथ ले जाने से मना कर दिया।
पत्नी जिद पर अड़ गई कि वह भी साथ चलेगी, नहीं तो उसे भी नहीं जाने देगी। इसको लेकर चार दिन से विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह इस बात पर विवाद हुआ। इस पर वह पड़ोस में एक घर में चल रहे निर्माण कार्य को देखने चला गया। मां घर के बाहर दातून कर रही थी और पिता भैंसों को छोड़ने गए थे।
इसी दौरान राजकुमारी ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीखने पर परिजनों ने आग बुझा कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बबलू ने बताया कि राजकुमारी से उसका विवाह 2008 में हुआ था। उसकी दो पुत्रियां छह वर्षीय शिवानी और एक वर्षीय साक्षी हैं।