{"_id":"6a15e7af3a4dd282cf002b06","slug":"a-seven-hour-power-cut-will-begin-today-affecting-62000-people-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-140582-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आज से सात घंटे बिजली कटौती, 62 हजार आबादी होगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आज से सात घंटे बिजली कटौती, 62 हजार आबादी होगी प्रभावित
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच इमलिया पावर हाउस से जुड़े एक दर्जन गांवों के लोगों को तीन दिन बिजली संकट झेलना पड़ेगा। बुधवार से शुक्रवार तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे करीब 62 हजार की आबादी प्रभावित होगी।
इमलिया पावर हाउस से गहरौली, इमलिया, मसगांव, उमरी, टीहर, कैमौखर, न्यूरिया, चिल्ली और हुसैना समेत आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। लगातार सात घंटे बिजली बंद रहने से लोगों को उमस और गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि पावर हाउस से विंवार तक जाने वाली मुख्य लाइन में रखरखाव कार्य कराया जाना है।
इसी कारण तीन दिन तक निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को होने की आशंका है। अधीक्षण अभियंता ज्ञानचंद यादव ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान बिजली कटौती की अवधि कम करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी हो।