फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A message was given to adopt a healthy lifestyle and protect the environment.

Hamirpur News: स्वस्थ जीवन शैली अपनाने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Mon, 08 Jun 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A message was given to adopt a healthy lifestyle and protect the environment.
हमीरपुर। विश्व साइकिल दिवस पखवाड़ा के तहत जिला खेल कार्यालय की ओर से रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। इसमें 92 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही खेल एवं फिटनेस को लेकर जन आंदोलन का आह्वान किया गया।
विज्ञापन



संडेज ऑन साइकिल के विशेष संस्करण के तहत आयोजित रैली का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने अटल पथ चौराहा चौरा देवी से हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा दें, जिससे स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण संभव हो सके।
विज्ञापन



रैली में 54 बालक और 38 बालिकाएं शामिल हुईं। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। समापन के बाद प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम में मनीष शुक्ला, जय प्रकाश त्रिपाठी, अवधेश गुप्ता, पीडी दीक्षित, अशोक निषाद गुरु, शुभम वर्मा तथा एथलेटिक्स कोच दुर्गा प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे। रैली में प्रिंस, शैलेंद्र कुमार वर्मा, जितेंद्र सिंह यादव और अभिषेक धुरिया ने भी सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed