फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A glimpse of development showcased through photographs.

Hamirpur News: तस्वीरों के जरिए दिखाई विकास की झांकी

Tue, 06 Oct 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of development showcased through photographs.
हमीरपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को शहर के आंबेडकर पार्क में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया। इसमें तस्वीरों के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कहा कि चित्र के माध्यम से योजना समझने में लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति और नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों ही अतिथियों ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। अभी बच्चों को छात्रवृत्ति दी और अब छात्राओं को स्कूटी देने जा रही है। होमगार्ड से लेकर पीआरजी जवानों मानदेय बढ़ाया है। जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि सात अक्तूबर तक प्रदर्शनी रहेगी। योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed