फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A four-foot-deep pit was found in the room; police arrived on suspicion of human sacrifice.

Hamirpur News: कमरे में चार फीट गहरा गड्ढा मिला नरबलि की आशंका पर पहुंची पुलिस

Wed, 24 Sep 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 24 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A four-foot-deep pit was found in the room; police arrived on suspicion of human sacrifice.
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र के परछछ गांव के एक मकान के कमरे में चार फीट का गहरा गड्ढा खुदा पाया गया। गड्ढे में नीबू और पूजन सामग्री मिली है। पड़ोसियों ने नरबलि की आशंका जता पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके पर एक बालक चार लोग मौजूद मिले है। बच्चे के गले में माला आदि देख पुलिस बालक को साथ ले गई है। पुलिस ने नरबलि जैसी किसी बात होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के परछछ गांव निवासी श्यामू परिहार ने बताया कि सोमवार की रात 11 बजे पड़ोसी मकान में खटपट की आवाज सुनकर वह बाहर निकला, तो बाइक पर सवार दो लोग भाग ने लगे। उसने धक्का दे दिया इससे वह गिर गए। शोर मचाने पर अन्य लोग आ गए और बाइक सवारों को पीट दिया। इसी दौरान पड़ोसी अनुराधा दोनों युवकों को रिश्तेदार बताकर उन्हें अपने घर ले गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर एक गड्डा और उसमें पूजन सामग्री व व नीबू पड़ा मिला है। अनुराधा ने पुलिस को शौचालय के लिए गड्ढा खोदे जाने की बात कही। कहा कि उसके रिश्तेदार संतोष का बेटा राजेंद्र घर से नाराज होकर यहां आया था। इंस्पेक्टर उमेश सिंह ने बताया कि नरबलि जैसा कोई मामला नहीं है। घर में रिश्तेदार रुके थे। बीमारी होने के चलते घर में पूजा पाठ कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed