फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A fire in the cattle farm from the spark of the hightation line

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से पशुबाड़े में लगी आग

Fri, 10 May 2019 12:19 AM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Fri, 10 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
A fire in the cattle farm from the spark of the hightation line
सरीला कस्बे में आग से जला पशुबाड़ा। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के बरहरा मार्ग में हाईटेंशन तार की स्पार्किंग से खेत में बने पशुबाड़े में आग लग गई। जिससे पशुबाड़े में बंधीं चार भैंसों की जलकर मौत हो गई और अनाज, भूसा जलकर राख हो गया। इस आग की घटना से लाखों की क्षति हुई है।
विज्ञापन


 कस्बा निवासी चंद्रशेखर पुत्र भगवती तिवारी का पानी की टंकी के पीछे बरहरा रोड पर खेत में पशुबाड़ा है। चंद्रशेखर ने बताया गुरुवार को पशु बाड़े के पास हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग होने से निकली चिंगारी से पशुबाड़े में आग लग गई। जिससे यहां बंधी चार भैंसों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही बीस बोरा गेहूं, दस बोरा मटर, दस बोरा चना, मटर, स्प्रिंगलर सेट के 20 प्लास्टिक पाइप सहित दो ट्राली भूसा भी जल गया। इस आग से करीब चार लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सूचना पर जरिया एसआई रामनारायण मिश्रा दलबल के साथ पहुंचे। जिन्होंने पवन व सहकर्मी तथा ग्रामीणों की मदद से नगर पंचायत के पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि सब जलकर राख हो गया। एसडीएम जुबेर बेग ने बताया घटना की सूचना मिली है। लेखपाल को भेजा है आग की क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed