फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A drunken youth took his own life by jumping into a well

Hamirpur News: शराबी युवक ने कुएं में छलांग लगाकर जान दी

Mon, 13 Jul 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A drunken youth took his own life by jumping into a well
फोटो- 12 एचएएमपी 07- राठ के कोठा गांव में कुएं में गिरे युवक को निकालने का प्रयास करती पुलिस। स
- महिलाओं ने गांव में अवैध शराब बिक्री का लगाया आरोप, तोड़फोड़ का प्रयास
विज्ञापन



फोटो- 12 एचएएमपी 07- राठ के कोठा गांव में कुएं में गिरे युवक को निकालने का प्रयास करती पुलिस। संवाद
फोटो- 12 एचएएमपी 08- राठ के कोठा गांव में शराब बिक्री से आक्रोशित डंडे लेकर खड़ी महिलाएं। संवाद


संवाद न्यूज एजेंसी


राठ (हमीरपुर)। पिता द्वारा बेटे को शराब पीने के लिए रुपये न देने पर युवक ने गांव में बने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पांच घंटे बाद शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मझगवां थाने के कोठा (गोहानी) गांव निवासी जगतराम अहिरवार ने बताया कि बेटा जमुना प्रसाद (35) शराब पीने का लती है। सोमवार सुबह बेटे ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर उसने गांव के बीच स्थित शंकर जी के मंदिर पास बने कुएं में जाकर छलांग लगा दी। बेटे के कुएं में गिरने की जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे और उसको बचाने के प्रयास में कुएं के अंदर उतरने लगे। तभी आधी दूर पहुंचने पर उन्हें बेहोश होने का एहसास हुआ तो वह बाहर निकल आये। जगतराम ने बताया कि कुएं की करीब 70 फीट गहराई होने के साथ ही उसमें पानी भरा है।
विज्ञापन

बहू सुमन अपने छोटे बच्चों रागनी व लवकुश को लेकर शुक्रवार को इटायल गांव मायके चली गई थी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। युवक की मौत होने से परिवार की महिलाएं आक्रोशित हो गई। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब के ठेके के अलावा गांव में दिन रात शराब की बिक्री होती है। हाथों में डंडे लेकर महिलाएं तोड़फोड़ करने शराब विक्रेता के घर व ठेके पर पहुंची जहां मौजूद पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया है। थानाध्यक्ष मझगवां दिनेश प्रसाद ने कहा कि मृतक पहले से शराब पीने का आदी था।

फोटो- 12 एचएएमपी 07- राठ के कोठा गांव में कुएं में गिरे युवक को निकालने का प्रयास करती पुलिस। स

फोटो- 12 एचएएमपी 07- राठ के कोठा गांव में कुएं में गिरे युवक को निकालने का प्रयास करती पुलिस। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed