{"_id":"624f282c13a63f59e374a8ff","slug":"a-case-of-culpable-homicide-has-been-registered-against-the-son-on-death-in-the-beating-hamirpur-news-knp6899256170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में मौत पर पुत्र के खिलाफ गैर इरादत हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में मौत पर पुत्र के खिलाफ गैर इरादत हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
थाना बिवांर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दिनेश।
- फोटो : HAMIRPUR
बिवांर (हमीरपुर)। महेरा गांव में हुई मारपीट में पिता की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
महेरा निवासी रामबाबू राजपूत (55) का मंगलवार की शाम करीब सात बजे इकलौते बेटे दिनेश से विवाद हो गया। बताया जाता है कि दिनेश खेत से घर आकर जब खाना खाने बैठा, तभी पिता से उसकी बहस होने लगी। झगड़े की वजह दिनेश का सात वर्षीय पुत्र घर से करीब एक किलो लाही लेकर दुकान पर बेचकर अपने लिए कुछ खाने पीने का सामान ले आया था, इसी को लेकर पिता ने हंगामा कर दिया।
तभी गुस्से में दिनेश ने लात घूंसों से पिता रामबाबू की पिटाई कर दी। घटना के बाद रात भर तो सब ठीक रहा, लेकिन बुधवार को रामबाबू की हालत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले गए। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।