{"_id":"32994","slug":"Hamirpur-32994-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के भाई को सांप ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के भाई को सांप ने काटा
Hamirpur
Updated Thu, 12 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। स्थानीय विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू के बड़े भाई राजू को देर सायं सांप ने उस समय डस लिया जब वह अपने कमरे में बैठे थे। राजू अपने गांव भवड़ां में ही रहते हैं। परिजनों ने बताया कि जब वह कमरे में बैठे थे तब उनके हाथ के पिछले भाग पर अंगूठे के निकट सांप ने डस लिया। उन्हें तुरंत नादौन अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया। बीएमओ डा. अशोक कौशल ने बताया कि मरीज को टांडा रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर राजू को झाड़ फूं क करने वाले गौतम जी से भी इलाज दिलवाया गया जो फोन पर ही सांप के डसे व्यक्तिओं का इलाज करते हैं। नगर पंचायत उपाध्यक्ष तरुण कपिल जोकि अस्पताल में ही मौजूद थे, उन्होंने तुरंत गौतम जी को फोन मिलाया।