{"_id":"30112","slug":"Hamirpur-30112-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुमल सरकार ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान : धीमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुमल सरकार ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान : धीमान
Hamirpur
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। शिक्षा मंत्री आईडी धीमान ने कहा है कि जन कल्याणकारी नीतियों व ढांचागत विकास के बल पर धूमल सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। 65 पुरस्कार प्राप्त करना वर्तमान सरकार के लिए गौरव की बात है। धीमान पशुपालन विभाग के शम्मू-ताल में आयोजित राष्ट्रीय कृषि विकास शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने होनहार छात्रों को लैपटाप देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। वहीं किसानों व बागवानों को सब्सिडी पर उपकरण व अन्य सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने 104 किसानों को शैफ कट्टर भी वितरित किए। उन्होंने मुख्यमंत्री ‘कन्यादान योजना’ के तहत पात्र लोगों को एक लाख दस हजार के चैक वितरित किए।
इस मौके पर पशुपालन विभाग के उपनिदेशक विनोद गुप्ता, सहायक निदेशक अनुप कौशल, मिल्क फेड के डायरेक्टर जोगेंद्र राणा, मंडलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, महामंत्री दलवीर ठाकुर, अशोक कुमार, बीएमओ अनिल धीमान, बीडीसी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल, भोरंज एनजीओ अध्यक्ष अशोक धीमान सहित कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत भोरंज क्षेत्र 112 पशुपालकों को शैफ कटर (टोके) वितरित किए। शैफ कटर पर 75 प्रतिशत का उपदान दिया गया। जिला में 721 शैफ कटर पशु पालकों को वितरित किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने ‘बेटी है अनमोल’ योजना के अंतर्गत 1 लाख 42 हजार 800 रुपए, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 1 लाख 21 हजार 11 रुपए तथा महिलाओं को स्वयं सहायता रोजगार के अंतर्गत 17500 रुपए के चैक वितरित किए।