{"_id":"30049","slug":"Hamirpur-30049-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी फड़ी धारकों को मिलेंगे पक्के खोखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी फड़ी धारकों को मिलेंगे पक्के खोखे
Hamirpur
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यालय के सामने बैठे रेहड़ी-फड़ी धारकों को नए पक्के खोखे बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद हमीरपुर ने कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजी जाएगी।
शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की मुहिम में नगर परिषद हमीरपुर ने एक और कदम बढ़ाया है। इससे पहले भी शहर के बीचों बीच बैठे करीब 10 दर्जन रेहड़ी-फड़ी धारकों को पक्के खोखे बनाए जा रहे हैं। इन खोखों के निर्माण से सौ से ज्यादा परिवारों को स्थाई रोजगार मिलेगा, और शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण पर भी अंकुश लगेगा।
मुख्यमंत्री के गृह जिला को सुंदर और स्वच्छ बनाने के सपने को साकार करने में जुटी नप हमीरपुर ने इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एक और कदम उठाया है। नप कार्यालय के बाहर रेहड़ी-फड़ी धारकों को अब पक्के खोखे बनाए जाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए नप की मासिक बैठक में प्र्रस्ताव पारित कर मंजूरी दे दी गई थी। इसके लिए डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजने की तैयारी में है। उधर नप के कार्यकारी अधिकारी राजकृष्ण शर्मा ने बताया कि इन खोखों के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है, और जल्दी ही डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजी जाएगी।