फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   स्कूल से घर जा रही छात्रा से छेड़छाड़

स्कूल से घर जा रही छात्रा से छेड़छाड़

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। छात्रा ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 28 अप्रैल को वह स्कूल से घर जा रही थी तभी रास्ते में एक बाइक सवार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उक्त छात्रा नवमीं कक्षा में पढ़ती है तथा छुट्टी के उपरांत खड्ड के रास्ते में स्कूल से घर जा रही थी। तभी हैलमेट पहना हुए एक बाइक सवार ने उसके पास बाइक रोकी तथा छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। लड़की के चिल्लाने बाद बाइक सवार भाग गया। बाइक सवार ने हैलमेट पहना हुआ था। लड़की पहचान नहीं पाई है। इस घटना के बाद से छात्रा सहमी हुई है। परिजनों ने अपने स्तर पर पहले बाइक सवार का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में शनिवार 5 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इस घटना के बाद स्कूल जाने बाले अन्य बच्चे डरे हुए हैं। डीएसपी मदनकांत ने बताया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया तथा तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed