{"_id":"29854","slug":"Hamirpur-29854-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 बोतलें देशी शराब सहित एक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 बोतलें देशी शराब सहित एक धरा
Hamirpur
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत भुक्कड़ में एक व्यक्ति से 11 बोतलें अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवलकिशोर पुत्र हिमान चंद निवासी भुक्कड़ से 11 बोतलें देशी लाल किला बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि नवलकिशोर पहले भी कई बार अवैध नशीले पदार्थों के व्यापार में पकड़ा गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।