फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   मरीजों को फल बांटकर मनाया मुलायम का जन्मदिन

मरीजों को फल बांटकर मनाया मुलायम का जन्मदिन

Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह का पार्टी कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद सदर अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय एकता को लेकर सपा मुखिया ने अपना पूरा जीवन दबे कुचले लोगों की तरक्की के लिए लगाया है। उनकी करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। इस बात को विरोधी भी अच्छे से मानते है। विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि सपा मुखिया ने डा.लोहिया के आदर्शों पर चलकर अमीर और गरीब के बीच खोदी गई खाई को पाटने का काम किया है। वह चाहते हैं कि देश में पूरी तरह से समाजवाद स्थापित कर लोकतंत्र मजबूत हो। पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी ने नेताजी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया है। समाजसेवी रमेश मिश्रा की ओर से जन्मदिन पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर रवि सचान, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सतपाल यादव, संतराम राजपूत, ब्लाक प्रमुख गोहांड चंद्रपाल लोधी, महेंद्र सिंह राजपूत, कमरूद्दीन, रहीस अहमद, सूरजबली यादव, शिवप्रसाद कुशवाहा, नंदकिशोर शिवहरे, सौरभ यादव, बदलू फौजी, कल्लू यादव, राजेश श्रीवास, प्रकाशचंद्र, दिग्गज सिंह भदौरिया, सलीम वारसी, माया बाल्मीकि आदि सपाई मौजूद रहे। संचालन मुन्नीलाल निषाद ने किया।
विज्ञापन


केट काटकर मनाया जश्न
राठ (हमीरपुर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने 76वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सपाइयों ने केक काट उनके दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर चौपरा रोड स्थित उत्सव पैलेस में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 76वां जन्म दिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया। जन्म दिवस के मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रामाधार सिंह लोधी ने कहा कि मुलायम सिंह सदैव गरीबों के मसीहा रहे हैं। मुलायम सिंह की नीतियां बच्चों से लेकर बूढ़ों तक रहीं। मुलायम ने पिछड़ों को आरक्षण देकर जो कार्य किया वो सराहनीय है। कहा कि नेताजी ने किसानों, नौजवानों की लड़ाई लड़ देश में पहचान बनाई। सपा के नगर अध्यक्ष रशीद राईन ने कहा कि मुलायम सिंह ने दबे कुचलों और किसानों की लड़ाई लडी। डा0 फिरोज, कंधीलाल भारती आदि कार्यकर्ताओं ने मुलायम के जीवन वृतांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बाद में कार्यकर्ताओं ने शेर हिंद मुलायम सिंह के जोरदार नारे लगाते हुए केक काटा और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता आजाद, सपा के जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह यादव, सुलेमान अली, इरशाद उर्फ बाबू, सतीस अग्रवाल, मीरा यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष नीलम यादव, हसीन, आदि लोग रहे। बाद में सपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंच मरीजों को फल वितरित किए।

सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कसबे में अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष के आवास पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नईम खान, फैय्याज खान, सगीर खान, वसीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। वहीं लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप शुक्ला ने मिष्ठान वितरित कर जन्मदिन मनाया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता शुभकरण परिहार के आवास में भी सपा मुखिया का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रधानसंघ के संरक्षक बल सिंह यादव, राकेश यादव, बउआ यादव, विद्या भूषण साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed