फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   अब गांव के अंदर घुसा नहर का पानी

अब गांव के अंदर घुसा नहर का पानी

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र में मौदहा बांध की पाटनपुर माइनर का ओवर फ्लो पानी मकरांव गांव को तबाह कर रहा है। पानी लगातार खेतों में भरता जा रहा है। सड़क पार मरघट के निकट की बस्ती के घराें में पानी घुसना जारी है। मवेशियों के बंधने के स्थानों पर दो- दो फीट पानी भरा है तथा नालियों के जरिए घराें के अंदर पानी प्रवेश हो रहा है। फिर भी बांध अधिकारी इस पर गौर नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

मकरांव गांव के चाराें तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। मौदहा बांध की पाटनपुर की ओर आने वाली जर्जर माइनर का ओवर फ्लो पानी लगातार फैल रहा है। अब तक करीब 200 बीघे में बोई गई फसलें जलमग्न हो चुकी हैं। धीरे-धीरे मकरांव गांव को इस पानी ने अपने चपेट में ले लिया है। चारों ओर से पानी के घेर लेने के साथ गांव के अंदर रास्तों में पानी पहुंच चुक ा है। भारी जलभराव से गांव टापू का रूप लेता जा रहा है। दृश्य तालाब जैसा नजर आ रहा है। खेतों में कटी रखी तिल की फसल भीगने से किसान आजिज आ गए हैं। किसानों ने भरे हुए खेतों में चारपाई रख तिल की कुटाई शुरू कर दी है। कृषक चेतराम कुशवाहा ने बताया कि पांच दिन से उसके कटे हुए खेत की तिल पानी में डूब रही है। इससे उसका खासा नुकसान हुआ है। अब सिर्फ एक ही रास्ता बचा हुआ है। जो तिल की फसल बची है उसे पानी में ही चारपाई रखकर कूटने का कार्य शुरू कर दिया है। उधर यह पानी गांव के निकट के हाइवे को पारकर मरघट के पास की बस्ती में घुसने लगा है। इस बस्ती के निवासी श्रोतम अहिरवार, बचड़ी व प्रताप ने कहा कि मकानों में नालियों से पानी घुस रहा है। सामने के मैदान में जहां मवेशी बंधते हैं और निस्तार होता है। यह क्षेत्र डूब गया है। यहां तक कि पीने के पानी के लिए लगा हैंडपंप भी जलभराव में डूब चुका है। अब घर के अंदर दीवारों में सीलन चढ़ गई है और इस भय से कि पानी और अधिक न आए इससे ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

कोट्स......
हाइवे बनने से पानी की निकासी में अवरुद्ध पैदा हो रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई पुलिया अवरुद्ध है। इसी कारण पानी नहीं निकल पा रहा है और पानी गांव के आसपास फैल रहा है। अभी तक दीपावली की छुट्टी की वजह से काम नहीं हो पाया है। सोमवार को देखेंगे और पानी निकालने की व्यवस्था की जाएगी। ----------------अजय कुमार भारती, एई मौदहा बांध
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed