{"_id":"43-203228","slug":"Hamirpur-203228-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर कोतवाल लाइन हाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर कोतवाल लाइन हाजिर
Hamirpur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली के एक गांव में दुष्कर्म की शिकार किशोरी की मौत होने पर अमर उजाला ने रविवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का यह असर हुआ कि पुलिस अधीक्षक ने अभी हाल ही में कोतवाली का चार्ज लेने वाले कोतवाल विवेकानंद तिवारी और निवर्तमान कोतवाली इंचार्ज भगवती प्रसाद मिश्रा को आरोपी युवक की गिरफ्तारी न करने पर लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने मझगवां थानाध्यक्ष रहे रज्जन लाल त्रिपाठी को राठ कोतवाली का इंचार्ज बनाया है।
गौरतलब है कि बीते 13 सितंबर को गांव के धर्म लोधी पुत्र दशाराम लोधी गांव की एक किशोरी को बहला फुसला कर खेतों में ले गया था। युवती ने आरोप लगाया था कि धर्म ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना की कोतवाली में धर्म के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। निवर्तमान कोतवाली इंचार्ज बीपी मिश्रा ने किशोरी को न्यायालय में पेश कर बयान कराये थे। परंतु कोतवाली इंचार्ज ने इस मामले में ढील डाल दी। जिससे आरोपी युवक खुलेआम घूम रहा था। पुलिस की लापरवाही और आरोपी युवक की गिरफ्तारी न होने से किशोरी तनाव में रहने लगी थी। बीते 23 अक्तूबर को किशोरी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उडे़ल आग लगा ली थी। किशोरी करीब 60 फीसदी झुलस गई थी। नाजुक हालत में इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे सैफई रेफर कर दिया था। 25 अक्तूबर को सैफई में इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ छापा था। खबर का असर यह हुआ कि रविवार को पुलिस अधीक्षक ने राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेकानंद तिवारी और निवर्तमान कोतवाली इंचार्ज बीपी मिश्रा को लापरवाही के चलते लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने रज्जन लाल त्रिपाठी को कोतवाली का इंचार्ज बनाया है। सीओ ने बताया कि आरोपी युवक को देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।