फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   राजगद्दी के साथ भगवान राम की लीलाओं का समापन

राजगद्दी के साथ भगवान राम की लीलाओं का समापन

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। रामलीला मंच पर शनिवार की रात भगवान राम की राजगद्दी के साथ भगवान राम पर आधारित लीलाओं का मंचन समाप्त हो गया। अब मंच पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संपन्न होंगे। लंका में अहंकारी रावण का वध करने के बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने पर राजतिलक का मंचन किया गया। राम के अयोध्या में पहुंचते ही भरत ने अपने भ्राता श्रीराम को राजपाट सौंप दिया। राजतिलक के दौरान जमकर आतिशबाजी का नजारा पेश किया गया। जो आकर्षक का केंद्र रहा। रामलीला मंचन के आखिरी दिन भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के अयोध्या पहुंचने पर अयोध्यावासियों ने उनकी आरती उतारी। सिंहासन पर अपने अग्रज की खड़ाऊ रखकर राजकाज देखने वाले भरत ने भगवान श्रीराम को अयोध्या का सिंहासन सौंप दिया। इस मौके पर रामलीला समिति द्वारा आतिशी नजारा पेश किया गया। करीब एक घंटे तक महताब, फुलझड़ी, और गोला दागने के साथ आसमानी आतिशबाजी लोगों को देखने को मिली। जिसे देखकर लोग वाह वाह कर उठे। राजगद्दी के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघभन, माता सीता, हनुमान की नयनाभिराम झांकी सजाई र्गइं थीं। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रामलीला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष सदर विधायक राजनारायन बुधौलिया ने राम दरबार की आरती उतारी और फूल माला पहनाकर आर्शीवाद लिया। राजगद्दी के दौरान लोगों ने दान दिया।
विज्ञापन




महिला को कुल्हाड़ी मारी
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली के इटायल गांव में गालीगलौज करने का विरोध करने पर दो शराबियों ने एक महिला के पैरों में कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुसुम देवी पत्नी देवीदीन लोधी ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपने ब्यारे में गोबर के उपले पाथ रही थी। उसी दौरान गांव का खेमचंद्र पुत्र झांझू और अरविंद पुत्र लखन हाथ में कुल्हाड़ी लेकर उसके ब्यारे में घुस आये। महिला ने बताया कि दोनों लोग उसे गाली देने लगे। जब उसने गाली देने से रोका तो उसे कुल्हाड़ी मार दी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed