{"_id":"43-203032","slug":"Hamirpur-203032-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"असत्य पर हुई सत्य की विजय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असत्य पर हुई सत्य की विजय
Hamirpur
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। कसबे में एक पखवारे से चल रही रामलीला में दीपावली की शाम राम रावण युद्ध का मंचन किया गया। राम ने अत्याचारी रावण का वध कर दिया। राम के धनुष से निकला तीर रावण की नाभि में लगते ही पुतला धू-धूकर जलने लगा। पटाखों के शोर से इलाका गूंज उठा। दीपावली के मौके पर लोगों ने घर-घर दीप जलाएं और गणेश-लक्ष्मी का पूजन कर धन धान्य की कामना की। व्यापारियों ने भी प्रतिष्ठानों में पूजा-अर्चना कर अपने कर्मचारियों को गिफ्ट बांटे। देर रात एक-दूसरे को बधाई देेने का सिलसिला चलता रहा।
गौरतलब है कि राठ कसबे में दशहरा की बजाय दीपावली पर अत्याचारी रावण का वध किया जाता है। पिछले एक पखवारे से चल रही रामलीला में गुरुवार की शाम राम रावण युद्ध के मंचन के दौरान जब विभीषण के कहने पर राम ने रावण की नाभि में तीर मारा तो तीनों लोकों का विजेता अहंकारी रावण चीखता हुआ गिर गया। इसके बाद राम ने रावण के भव्य और विशाल पुतले पर अगिभन बाण चलाया तो रावण रूपी अहंकार का पुतला आग में जलकर राख गया। इस मौके पर जमकर पटाखे और गोले दागे गये। रावण वध देखने के लिए हजारों की तादाद में दर्शक रामलीला मैदान में मौजूद रहे। रात होते ही लोगों ने अपने घरों में गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमाओं का पूर्ण विधि विधान से पूजन कर धन धान्य की कामना की। बच्चों और बडों ने रंग बिरंगी बारूदी फुलझड़ियों जला खुशियंा मनाईं। घरों के बाहर जगमगा रही बिजली की झालरें आकर्षण कर केंद्र रही। वहीं व्यापारियों एवं दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठान पर पूजा अर्चना की।