{"_id":"43-202061","slug":"Hamirpur-202061-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टल ऑर्डर और पोस्ट कार्ड के लिए मारामारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टल ऑर्डर और पोस्ट कार्ड के लिए मारामारी
Hamirpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश के विभिन्न मंडलों से निकली सहायक अध्यापकों की वैकेंसी में मांगे गए पोस्टल ऑर्डर और पोस्ट कार्ड की डिमांड डाक विभाग पूरी नहीं कर पा रहा है। हालांकि दो दिनों तक मची रही अफरा-तफरी के बाद डाक विभाग ने पोस्टल ऑर्डर मंगा लिए हैं। फिलहाल 100 रुपये के पोस्टल आर्डर नहीं हैं। वहीं पोस्ट कार्ड अभी तक नहीं आ सके हैं। आवेदक पोस्ट कार्ड के अभाव में एक रुपये का टिकट लगाकर काम चलाने की मजबूरी बता रहे हैं। अफसरों का कहना है कि पोस्टल ऑर्डर और पोस्ट कार्ड की मांग भेजी गई है। लेकिन स्टॉक डिपो कानपुर में भी इनकी कमी के चलते मांग पूरी नहीं हो पा रही है।
प्रदेश भर के इंटर कालेजों में सहायक अध्यापकों के हजारों पद भरे जाने है। जिनमें शुल्क के रूप में अभ्यर्थियों को 100 रुपये का पोस्टल ऑर्डर अथवा बैंक ड्राफ्ट लगाना है। साथ ही जवाब के लिए 50 पैसे का पोस्ट कार्ड भी फार्म के साथ संबद्ध करना है। मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में एक अक्तूबर से अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ना शुरू हुई। इसका क्रम अभी भी जारी है। इधर डाकघर का स्टाक खत्म हुआ और बीते एक सप्ताह से किल्लत जारी हो गई। आवेदक रोज बड़ी उम्मीद से डाकघर आ रहे हैं और वापस लौटते रहे। इसके चलते डाक विभाग ने प्रयास किए तो बीते बुधवार को पोस्टल आर्डर और डाक टिकट की व्यवस्था कर ली। इसमें भी 100 रुपये का पोस्टल आर्डर नहीं मिल सका है। वहीं पोस्ट कार्ड की मारामारी जारी है।
(इनसेट)
डाकघर में टिकटों का भी टोटा
प्रधान डाकघर में 10 रुपये का डाक टिकट 20 मार्च से नहीं है। जबकि 2 और 4 रुपये का डाक टिकट बीते 6 अगस्त से नहीं है। वहीं 7 सितंबर से 20 रुपये कीमत का डाक टिकट नहीं है। जबकि पांच रुपये के डाक टिकट 100 मौजूद हैं। डाक घर में तीन रुपये के 1,48,200 डाक टिकट उपलब्ध हैं। साथ ही 15 रुपये के 1,10,400 डाक टिकट उपलब्ध हैं। ऐसे में जरूरतमंद तीन और पांच रुपये के डाक टिकट पर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
(इनसेट)
सिर्फ आश्वासन ही मिला
चालू माह में प्रधान डाकघर से दो बार पोस्टल ऑर्डर की डिमांड कानपुर भेजी गई। जिसमें 7.50 लाख रुपये के पोस्टल ऑर्डर मांगे गए। चार अक्तूबर को 5 लाख के पोस्टल ऑर्डर मांगे। जिसमें 2 लाख कीमत के 100 रुपये वाले पोस्टल ऑर्डर मांगे थे। इनमें एक भी नहीं मिला। 11 अक्तूबर को 100 रुपये वाले पोस्टल ऑर्डर 3 लाख रुपये के मांगे गए। लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला।
(इनसेट)
तीन तक करना है आवेदन
अध्यापक भर्ती को पोस्टल ऑर्डर लेने डाकघर पहुंचे संदीप कुमार व अवधेश पाल ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है। पोस्टल आर्डर और पोस्ट कार्ड न मिलने के कारण आवेदन करने में दिक्कत आ रही है। कहा कि पोस्टल ऑर्डर की जगह तो बैंक ड्राफ्ट बनवा लेेंगे। लेकिन पोस्ट कार्ड के लिए क्या करें। वहीं कुछ आवेदनकर्ता अपने आवेदन के साथ एक रुपये का डाक टिकट लगे लिफाफे संलग्न करते दिखे।
कोट्स.........
हमीरपुर डाकघर से महोबा जनपद को भी पोस्टल ऑर्डर सहित अन्य डाक सामग्री भेजी जाती है। अचानक मांग बढ़ने से दिक्कत आई है। इसी को लेकर स्थानीय कर्मचारी को कानपुर भेजकर पोस्टल ऑर्डर की आपूर्ति की गई है। कहा कि एक आवेदक 40 पोस्टल ऑर्डर खरीदता है। जिससे कमी आ गई। सीएसडी कानपुर दो बार मांग पत्र भेजा गया है। हो सकता है एक दो दिन में मांग पूरी हो जाए।
एसआर पाल, अधीक्षक डाकघर बांदा