{"_id":"43-196357","slug":"Hamirpur-196357-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"2600 लोगों को बांटे रेड कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2600 लोगों को बांटे रेड कार्ड
Hamirpur
Updated Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। विधानसभा के उपचुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले मेें नाकेबंदी की जाएगी। इसके लिए 20 प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाए जाएंगे। वहीं बर्नेबल और क्रिटिकल श्रेणी में चिह्नित मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स लगेगा। पुलिस ने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव पर गड़बड़ी फैलाने वाले ढाई हजार लोगों को लाल कार्ड वितरित किए गए हैं।
आगामी 13 सितंबर को होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस ने काफी संख्या में निरोधात्मक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि अब तक जिले भर में 9200 लोगों को 107/116 के तहत चालान की रिपोर्ट प्रेषित की गई है। बताया कि उपचुनाव को हर हाल में निष्पक्ष व शांति ढंग से संपन्न कराने के लिए 2600 असलहे जमा कराए हैं। बताया कि पुलिस ने 53 अवैध शस्त्र पकड़े हैं। विधानसभा क्षेत्र में 54 पोलिंग स्टेशन बर्नेबल की श्रेणी में हैं। इन स्थानों में बाहर से आने वाली फोर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी। एएसपी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर 33 लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 205 लीटर शराब बरामद की गई। 900 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं 175 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई गई है। जबकि 17 आरोपियों को जिला बदर किया गया है। वहीं तीन जिलाबदर आरोपियों द्वारा उल्लंघन करने पर इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताया कि 12 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई व 18 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एएसपी ने बताया कि मतदान के दिन 20 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। इसमें मुख्यालय में यमुना ब्रिज, सुमेरपुर थानाक्षेत्र में पैलानीरोड व टेढ़ा गांव में बैरियर लगेगा। थाना कुरारा में मनकी, लहरा और सरसई गांव के निकट बैरियर लगेंगे। मौदहा में गहबरा चौकी, कपसा, इचौली, बड़ा चौराहा और सिसोलर में भुलसी के निकट बैरियर स्थापित होगा। बिवांर थाने में कुनेहटा के निकट, मुस्करा में चरखारी रोड, जलालपुर में भेड़ी पुल, थाना जरिया में चंडौत पुल पर, थाना चिकासी में मुहाना पुल, मझगवां में कुछेछा के पास व राठ कोतवाली के गिरवर गांव के निकट बैरियर लगाकर अवैधानिक तरीके से गुजरने वाले वाहनों को रोका जाएगा। एएसपी ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी करने वाले 2600 लोग चिह्नित किए गए हैं इन्हें पुलिस ने लाल कार्ड जारी किए हैं।