{"_id":"43-196052","slug":"Hamirpur-196052-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवी छात्रों से निजी बस मालिक त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रवी छात्रों से निजी बस मालिक त्रस्त
Hamirpur
Updated Thu, 04 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। दो दिन से प्राइवेट बसों का संचालन बंद रखने वाले राठ-झांसी मोटर्स कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसडीएम रामअक्षयवर सिंह को ज्ञापन देकर शरारती छात्रों पर कार्रवाई की मांग की।
निजी बस मालिकों ने ज्ञापन में कहा राठ- झांसी मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों में छात्र- छात्राएं बसों के अंदर ही नही छत पर बैठकर रोज फ्री यात्रा करते है। छत पर बैठने से मना करने चालक व परिचालक से छात्र झगड़ा करने पर आमादा हो जाते है। समस्या से परेशान एसोसिएशन ने एक सितंबर से सभी 13 परमिटशुदा बसों का संचालन बंद कर दिया है। इससे जहां यात्रियों को परेशानी हो रही है वहीं चालक व परिचालकों को भी रोजीरोटी के लाले पड़े है। मोटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर गुंडागर्दी बंद करा कर दोेषी छात्रों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देते समय एसोसिएशन के अध्यक्ष रहीस बेग, महामंत्री राजाराम सैनी, अजीज अली, अरविंद, रामप्रकाश, गुलाब सिंह राजपूत, अखिलेश, मोहम्मद इरशाद, नफीस अहमद, शकीर अहमद, रऊफ व बलराम आदि मौजूद रहे।