{"_id":"43-196050","slug":"Hamirpur-196050-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 दिन में कुछ नहीं कर सकी भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 दिन में कुछ नहीं कर सकी भाजपा
Hamirpur
Updated Thu, 04 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बा स्थित पांडव गेस्ट हाउस में बुधवार को समाजवादी पार्टी ने विभिन्न समाजों के सम्मेलन आयोजित किए। विधानसभा चुनाव प्रभारी व काबीना मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति सहित अन्य मंत्रियों ने सम्मेलनों को संबोधित किया। इसके बाद उन्होने पार्टी के सेक्टर प्रभारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
काबीना मंत्री ने क्षत्रिय सम्मेलन मेें कहा लोगों ने भाजपा के 100 दिन भी देख लिए। बुंदेलखंड के लोगों को सिर्फ निराशा और महंगाई हाथ लगी है। जनता महसूस कर रही है उसके साथ छलावा हुआ है। उन्होंने कहा
अखिलेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का जनता को लाभ मिला है। सरकार सभी वर्गो के विकास के लिए संकल्पित है। वरिष्ठ नेता रमेश मिश्रा ने उपचुनाव में प्रत्याशी शिवचरन प्रजापति के हाथ मजबूत करने पर जोर दिया। क्षत्रिय सम्मेलन में उन्नाव के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, आशुतोष सिंह डब्बू, बलवीर सिंह परिहार, बिहरका के रंगनाथ सिंह, उरदना के रामशंकर सिंह, हरनारायण सिंह आदि मौजूद रहे। मुकेश पालीवाल, शिवकुमार पांडेय, बबलू मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। कुशवाहा समाज के सम्मेलन को भी काबीना मंत्री ने संबोधित किया। शिवप्रसाद कुशवाहा, रामबाबू, बिसाली कुशवाहा सहित समाज के लोग मौजूद रहे।