{"_id":"43-193957","slug":"Hamirpur-193957-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग से बालक की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग से बालक की मौत, दो घायल
Hamirpur
Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरारा (हमीरपुर) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और बच्चे के जन्मदिन के मौके पर उल्लास में गृहस्वामी की ओर से की गई फायरिंग में 12 साल के बालक की मौके पर ही मौत हो गई। महिला समेत दो अन्य लोग भी घायल हुए। कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
सोमवार की रात डिमुंहा गांव में समाधान यादव के घर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और पुत्र कन्हैया के जन्मदिन का कार्यक्रम एक साथ मनाया जा रहा था। घर में सजाई गई झांकी देखने के लिए गांव के तमाम लोग शामिल हुए थे। रात 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म होते ही परिजनों ने उसके पुत्र कन्हैया का केक कटवाया। इस दौरान पिता समाधान ने अपनी लाइसेंसी रायफ ल से फ ायरिंग कर दी। एक फायर के बाद दूसरी गोली चेंबर में जा घुसी, जैसे ही समाधान ने राइफल जमीन पर रख प्रसाद वितरण करने की कोशिश की तभी अचानक गोली चल गई। ये गोली पड़ोसी पुनिया (40) पत्नी शिवधनी के पैर को चीरती हुई निकल गई। इसके बाद प्रांशू (12) पुत्र कुवंर सिंह के कमर को चीरती हुई गोली प्रह्लाद (12) पुत्र सोबरन यादव की आंख के पास लगी। प्रह्लाद की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पुनिया व प्रांशू को परिवारजन आनन फ ानन में जिला अस्पताल लाए। पुनिया की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफ र कर दिया है। मृतक के पिता सोबरन यादव की तहरीर पर पुलिस ने समाधान पुत्र जयवीर के खिलाफ धारा 304 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।