फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   जीरो बैलेंस पर 180 लोगों ने खुलवाए खाते

जीरो बैलेंस पर 180 लोगों ने खुलवाए खाते

Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। नाबार्ड व अमर उजाला के संयुक्त वित्तीय समावेशन के तहत सोमवार को धुंधपुर, पौथिया सहित अन्य गांवों में शिविर लगाकर जीरो बैलेंस पर 180 बैंक खाते खोले गए। इस दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

हर व्यक्ति को बैंक से जोड़ने के लिए नाबार्ड ने अभियान चलाया है। नाबार्ड ने इस कार्य में अमर उजाला को अपना सहयोगी बनाया है। प्रदेश के 5 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हमीरपुर जनपद भी शामिल है। वित्तीय समावेशन के तहत लोगों को बैंकों से नाता जोड़ने के लिए जीरो बैलेंस पर गांव-गांव पहुंचकर खाता खोलने का अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को क्षेत्र के धुंधपुर, पौथिया, उजनेड़ी आदि में प्रचार-प्रसार कर खाता खोलने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रचार वाहन के साथ चल रहे कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत प्रस्तुत किए गए। धुंधपुर गांव में शिविर लगाकर 180 लोगों के बैंक खाते खोले गए। वहीं दूसरे पहर दोपहर बाद क्षेत्र के उजनेड़ी, बांक, बांकी आदि गांवों में शिविर लगाया गया। यहां भी कलाकारों ने नाटकों व गीतों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया। साथ ही गांव के विकास के साथ देश के विकास होने की बात बताई।
विज्ञापन

आज इन गांवों में खोले जाएंगे खाते
सुबह आठ से 2 बजे तक स्वासाखुर्द, स्वासाबुुजुर्ग, छानीखुर्द, छानीबुजुर्ग, मोराकांदर व शाम 4 से 7 बजे तक इचौली, खंडेह, गुसियारी, नायकपुरवा, करहिया गांवों में खाता खोलने का काम टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed