{"_id":"43-190276","slug":"Hamirpur-190276-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में जलभराव बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में जलभराव बना मुसीबत
Hamirpur
Updated Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। कस्बे के मल्हौंवा रोड रामनगर नईबस्ती मोहल्ले में जलभराव होने से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। बस्ती के अंदर सड़क निर्माण न होने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से घुटनों तक पानी भरा हुआ है। इस असुविधा से लोगों में नगर पालिका के प्रति खासा आक्रोश व्याप्त है।
गौरतलब है कि मल्हौंवा रोड पर रामनगर नईबस्ती की सड़क पानी से लबालब भरी हुई है। महेश्वरी प्रसाद, चन्द्रप्रकाश, चरनसिंह, रामपाल, रामभरोसे, करन सिंह, जयप्रकाश सिंह, गोपी अहिरवार, इन्देश आदि मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार तहसील दिवस और उपजिलाधिकारी के यहां सड़क बनाने की मांग की लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ। हल्की सी बारिश होने पर मोहल्ले की सड़क में घुटनों तक पानी भर जाता है। बाजार आने जाने के लिए लोग घुटनों तक पानी में भीगते हुए निकलने को मजबूर हैं। जलभराव होने से कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो मकान गिर सकते हैं। जलभराव होने से रात के समय सड़क से गुजरने वाले लोगों को पानी में तैरने वाले जहरीले कीड़ों के काटने का डर बना रहता है। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से सड़क बनाने की मांग की है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि यदि सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।