{"_id":"43-106728","slug":"Hamirpur-106728-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर पीटा गया युवक लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध पर पीटा गया युवक लापता
Hamirpur
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर के ग्वालटोली मोहल्ले में छह दिन पूर्व हुए दो पक्षों के विवाद में दूसरे पक्ष की तहरीर पर तीन नामजद समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें एक युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को पीटने के बाद गायब करना शामिल है।
कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर निवासी जयकरण सिंह ने नीलू उर्फ अरशान खालिद, बाबू व फहीम उर्फ लगड़ा सहित अज्ञात 6-7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में कहा कि बीते 14 नवंबर की शाम करीब 6 बजे जब उसका नाती सौरभ सिंह किंग रोड की ओर जा रहा था। तभी ग्वालटोली मोहल्ले मेें अरशान खालिद के मकान के सामने करीब 6-7 की संख्या में खालेपुरा मोहल्ला निवासी एक वर्ग के युवक खड़े थे। तभी उधर से एक अज्ञात युवती निकली तो वे युवक छींटाकशी करने लगे। इस पर नाती ने मना किया तो आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। जबकि अरशान ने लाइसेंसी पिस्तौल सीने पर सटा दी लेकिन शोर मचाने पर पड़ोसी युवक बचाने दौड़े। लेकिन आरोपियों ने तभी नाती सौरभ को कहीं गायब कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने धारा 364, 328, 504, 506, 294 व 147 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब हो कि इस मामले में फहीम की तहरीर पर बाबा, सौरभ, राहुल व अन्य अज्ञात आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।