फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पहले दिन 124 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

पहले दिन 124 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 07 Feb 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन 124 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
हमीरपुर। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल व इंटर के कुल 124 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्रों में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए वाइस रिकार्डिंग सीसीटीवी कैमरा भी लगे रहे। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल के संगीत गायन प्रश्न पत्र में पंजीकृत कुल 54 छात्रों के सापेक्ष 53 छात्र परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। इंटरमीडिएट प्रथम पाली के सिलाई प्रश्न पत्र में पंजीकृत एक छात्र अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन


दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के मनोविज्ञान प्रश्न पत्र में पंजीकृत 133 छात्रों के सापेक्ष 131 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट के शिक्षा शास्त्र प्रश्न पत्र में पंजीकृत 1751 छात्रों के सापेक्ष 1631 छात्र शामिल रहे। इंटरमीडिएट के तर्क शास्त्र प्रश्न पत्र में पंजीकृत 22 छात्रों के सापेक्ष सभी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र निरीक्षक सीसीटीवी से कक्षों की निरीक्षण करते रहे। वहीं सचल दल टीम ने केंद्रों में जाकर निरीक्षण किया। केंद्र के बाहर पुलिस को दो सिपाही तैनात रहे। डीआईओएस रतन सिंह ने बताया कि पहले दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।

सरीला प्रतिनिधि के अनुसार दोनों परीक्षा केंद्रों का एसडीएम रावेंद्र सिंह व सीओ कैलाशचंद्र पांडेय ने निरीक्षण किया। दूसरी पाली की इंटर की शिक्षाशास्त्र की परीक्षा में राजकीय इंटर कालेज में 22 छात्रों में से 18 उपस्थित रहे। जबकि शैलेश्वर इंटर कालेज में 31 में से 27 छात्राओं ने परीक्षा दी। राजकीय इंटर कालेज में औचक निरीक्षण को पहुंचे एसडीएम ने शौचालय की सफाई और सीसीटीवी कैमरे सही कराने के निर्देश दिए।

मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार डीआईओएस व एसडीएम ने निरीक्षण किया। क्षेत्र में सात परीक्षा केंद्र हैं। डीआईओएस रतन सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी के साथ वाईस कैमरे भी लगे हैं। भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पांच परीक्षा केंद्रों में एक दर्जन छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।


कुल 267 के सापेक्ष 255 छात्र उपस्थित रहे। स्व. लक्ष्मीचंद्र पालीवाल इंगोहटा में 84 के सापेक्ष एक छात्र अनुपस्थित रहा। गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार सात परीक्षार्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी। चिल्ली के केंद्र अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने बताया इंटर में 16 छात्रों में 5 अनुपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्रों में वाइस रिकार्डिंग सीसीटीवी कैमरे लगे रहे, नहीं मिला कोई नकलची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed