फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   धूमल पुत्र ने संभाली चुनाव प्रचार की बागडोर

धूमल पुत्र ने संभाली चुनाव प्रचार की बागडोर

Sat, 21 Oct 2017 03:02 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
धूमल पुत्र ने संभाली चुनाव प्रचार की बागडोर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के छोटे पुत्र अरुण धूमल ने अपने पिता के चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में नुक्कड़ सभाओं में अरुण धूमल ने कहा कि प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी और तेजी से प्रदेश का विकास होगा। सुजानपुर विस क्षेत्र विकास में सबसे आगे होगा। सुजानपुर हलका विकास की नई बुलंदियों को छूएगा। अरुण धूमल ने शुक्रवार को टौणीदेवी, कोट कलंझड़ी, पटलांदर, बैरी, सुजानपुर शहर और सराहकड़ में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुजानपुर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल के प्रचार की कमान संभाल ली है। क्षेत्र से चुनाव लड़ने के हाईकमान के फैसले के बाद कार्यकर्ताओं में नए रक्त कर संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ और नहीं हो पाया है। साथ ही सुजानपुर का विकास भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की ही देन है। कांग्रेस से जनता अब मुक्ति पाना चाहती है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कै. रणजीत सिंह, महामंत्री पवन शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष सुभाष चंद, भाजपा नेता विजय बहल, अनिल काकू, जिप सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, बीडीसी सदस्य प्रेम लता, महिला मोर्चा की महामंत्री अर्चना चौहान, सिकंदर के प्रधान सतपाल शर्मा, पटनौण के प्रधान राजीव ठाकुर, पूर्व प्रधान जगदीश चौहान, मदन लाल, देश राज चौहान, अश्वनी कुमार, पूर्व बीडीसी तिलक बहल, सुशील कुमार, पुन्नू राम, सुनील, ध्यान सिंह, हाकम डोगरा, कश्मीर सिंह मौजूद रहे।


भाजपा में शामिल पूर्व सैनिक और जनप्रतिनिधि
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर विस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में सुजानपुर भाजपा का परिवार बढ़ने लगा है। कई पूर्व सैनिक और पंचायत प्रतिनिधि पूर्व मुख्यमंत्री से मिल कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। दिवाली के दिन कई लोग पूर्व सीएम से आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे। पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश ठाकुर, रिटायर्ड सूबेदार रमेश और सूबेदार कर्मचंद आदि लोगों ने बीजेपी में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed