फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   862 voters cast their votes sitting at home

दोनों सीटों पर 19 टीमों ने कराया मतदान

Tue, 08 Feb 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
862 voters cast their votes sitting at home
हमीरपुर। जनपद की दोनों विधानसभा सीटों पर मंगलवार को 862 दिव्यांग व 80 प्लस मतदाताओं ने घर बैठे मतदान किया। कुल 23318 मतदाताओं में सिर्फ 1332 ने आवेदन घर से मतदान के लिए आवेदन किया था जिनके लिए मंगलवार को 19 टीमों ने घर-घर जाकर मतदान कराया। वहीं सोमवार को कुल 470 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शेष बचे 862 मतदाताओं के मंगलवार को वोट डलवाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सदर विधानसभा सीट पर नौ व राठ सीट पर 10 टीमें घर-घर जाकर मतदान कराने पहुंची। जिले की दोनों विधानसभा सीटों में दिव्यांग मतदाता 6434 व 80 वर्ष के ऊपर के 16884 हैं। इनमें सदर से 62 व राठ पर 89 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से वोट डालने के आवेदन दिए थे। वहीं 80 प्लस के सदर सीट पर 564 व राठ सीट पर 617 मतदाताओं ने घर में वोट डालने को हामी भरी थी।
विज्ञापन

घर-घर पहुंची टीमें
मौदहा/ गहरौली। मंगलवार को क्षेत्र के 329 मतदाताओं के लिए छह पोलिंग पार्टियां लगाई गईं। तहसील के जुड़े पोलिंग बूथों में 1141 दिव्यांग मतदाताओं के सर्वेक्षण में मात्र 28 ने ही अपने घर से मतदान करने के लिए सहमति दी थी। जबकि 1113 दिव्यांगों ने सीधे मतदान केंद्र में 20 फरवरी को मतदान करने पर विश्वास जताया। वहीं 80 पार के 3202 मतदाताओं में 301 ने घर से मतदान करने की सहमति जताई थी। दिव्यांग व वृद्ध 329 मतदाताओं को घरों से वोट डलवाने के लिए लगातार पोलिंग टीमें जुटी हुई हैं। गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार- मंगलवार को हुए मतदान में गौरा गांव में 85 वर्षीय महिला ने वोट डाला। वहीं गहरौली गांव में 16 बुजुर्ग व तीन दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। जबकि पहाड़ी गांव में आठ वृद्ध मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन 243 वोट पड़े
राठ। चुनाव आयोग द्वारा दिव्यांग व 80 वर्ष के ऊपर के वृद्धों को घर पर पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी गई। एसडीएम राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कुल 371 लोगों ने आवेदन किया था। पहले दिन सोमवार को 243 ने मतदान किया। जिनमें 31 दिव्यांग व 212 वृद्धजनों ने मतदान किया।
275 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
महोबा। राजकीय पॉलीटेक्निक में मतदान कार्मिकों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण के बाद 275 मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलट से अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।

प्रभारी कार्मिक डॉ. हरिचरन सिंह ने बताया कि वह कार्मिक जिनकी ड्यूटी चुनाव में लगी है। उनके द्वारा बैलेट पेपर से अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान किया है। जिसमें महोबा विधान सभा में 82 व चरखारी विधान सभा में 193 कार्मिकों ने मतदान किया है। मतपेटियों को ट्रेजरी में जमा करा दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed