{"_id":"6af75418bda67eac6004aa77","slug":"8-girls-selected-for-divisional-level-kabaddi-trials-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147597-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मंडलस्तरीय कबड्डी ट्रायल के लिए 8 बालिकाओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मंडलस्तरीय कबड्डी ट्रायल के लिए 8 बालिकाओं का चयन
विज्ञापन
फोटो 13 एचएएमपी 16- राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदर्शन करतीं बालिकाए
- आज चित्रकूट में आयोजित मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में करेंगी प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार की सुबह 11 बजे से जिला स्तरीय सीनियर बालिका कबड्डी चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जनपद की 08 बालिका खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए किया गया है, जो आज चित्रकूट में प्रतिभाग करेंगी।
उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित जिलास्तरीय सीनियर बालिका कबड्डी चयन ट्रायल में 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ। जिसमें तनु, रेखा, साक्षी, दुर्गा, वारिसा, प्राची, लक्ष्मी यादव एवं ऊषा यादव शामिल हैं। यह सभी चयनित खिलाड़ी 14 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम चित्रकूट में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को आगामी 19 से 21 नवंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम अमरोहा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
-- -- -- -- -- -
बॉक्सिंग चयन ट्रायल को नहीं पहुंचे एक भी प्रतिभागी
जिला खेल कार्यालय की ओर से जारी सूचना के आधार पर शुक्रवार को सीनियर महिला बॉक्सिंग का भी जिलास्तरीय चयन ट्रायल होना था। लेकिन बॉक्सिंग के लिए एक भी प्रतिभागी स्टेडियम नहीं पहुंचे। उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि बाक्सिंग के प्रति जिले जिले के युवाओं में रुचि बहुत कम है। संभवत: इसी कारण एक भी प्रतिभागी नहीं पहुंचा।