फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   8.97 crore to streamline the power supply

बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने को 8.97 करोड़

Mon, 29 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 29 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
8.97 crore to streamline the power supply
सुमेरपुर के पावर हाउस में निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार है। कस्बे की जर्जर लाइनों को बदलने के साथ यहां 20 किमी नई लाइनें भी बिछाई जाएंगी। इसके लिए शासन ने 8.97 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन


यह कार्य मेसर्स स्तंभ पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कराएगी। सोमवार से कस्बे में इस संस्था का सर्वे शुरू होगा। इसके लिए नगर पंचायत से सीमा विस्तार का नक्शा मांगा गया है। बुंदेलखंड के कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को कैसे 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए, इसको लेकर सरकार लगातार उपाय ढूंढ रही है।
विज्ञापन


अभी तक जर्जर लाइनों के कारण सरकार द्वारा घोषित की गई 24 घंटे की आपूर्ति तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं हो पा रही है। इसलिए सरकार ने कस्बे की सभी जर्जर लाइनें बदलने के साथ 20 किमी नई लाइनें बनाने के साथ-साथ आपूर्ति देने के लिए 100 केवीए के 28 ट्रांसफार्मर तथा 250 केवीए के आठ ट्रांसफार्मर मंजूर किए हैं। ये ट्रांसफार्मर कस्बे की नई बस्तियों में स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे की जर्जर विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शासन 8.92 करोड़ की भारी भरकम धनराशि मंजूर की है। इस धनराशि से कस्बे के सभी पुराने तार व खंभे बदले जाएंगे और आवश्यकता वाली जगहों पर अंडर ग्राउंड लाइनें बिछाई जाएंगी।


विद्युत वितरण उपखंड के अवर अभियंता जगदीश प्रसाद ने बताया कि यह कार्य मेसर्स स्तंभ पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। फिलहाल कार्य सितंबर से शुरू कराने की योजना है। नवंबर तक कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए गए हैें। नई लाइनें बनने से ओवर लोड तथा लोकल फाल्ट से निजात मिलेगी। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट निदेशक विपिन कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि वे लोग सोमवार से कस्बे में सर्वे का कार्य शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed