{"_id":"6a1f339b3051bb8c9d0c2b5a","slug":"78-micro-enterprise-friends-selected-to-increase-womens-income-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-140848-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 78 सूक्ष्म उद्यम सखियां चयनित, बढ़ाएंगी महिलाओं की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 78 सूक्ष्म उद्यम सखियां चयनित, बढ़ाएंगी महिलाओं की आय
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों को बेहतर बाजार दिलाने के लिए जिले में 78 सूक्ष्म उद्यम सखियों का चयन किया गया है। इनको सात दिवसीय प्रशिक्षण के लिए लखनऊ स्थित एसआरडीआई भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं समूह उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग का कार्य संभालेंगी।
जिले में संचालित स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों की उचित मार्केटिंग और बाजार उपलब्ध न होने के कारण महिलाओं की आय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पा रही थी। इस समस्या को देखते हुए पहले 111 महिलाओं का चयन किया गया था। जिनके बीच हुई परीक्षा के आधार पर 78 महिलाओं को सूक्ष्म उद्यम सखी के रूप में चुना गया है।
प्रशिक्षण के दौरान इन महिलाओं को उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग, विपणन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री की जानकारी दी जाएगी। वे अन्य महिलाओं को भी आधुनिक बाजार व्यवस्था और ई-कॉमर्स के माध्यम से उत्पाद बेचने के लिए प्रशिक्षित करेंगी। जिला मिशन प्रबंधक प्रशांत मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक उद्यम सखी अपने संबंधित क्लस्टर के पांच किलोमीटर के दायरे में कार्य करेगी। इससे समूह की महिलाओं के उत्पादों को व्यापक बाजार मिलेगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।